May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जनवरी 2024। नगरपालिका के वार्ड 3 में हो रहे उपचुनाव में पार्टी से बगावत करने वाले भाजपा नेता श्यामसुदंर पुरोहित एवं निर्दलीय प्रत्याशी जमनादेवी पुरोहित को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष जालमसिंह भाटी ने चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने के कारण कार्रवाही की है एवं इस संबध में प्रदेशाध्क्ष एवं मंडल अध्यक्ष को भी सूचित कर दिया गया है। विदित रहे कि पूर्व पार्षद जगदीश प्रसाद पुरोहित की पत्नी जमनादेवी पुरोहित निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में है एवं उनके पुत्र एवं पूर्व पार्षद प्रतिनिधि श्यामसुंदर पुरोहित ने चुनाव की कमान संभाल रखी है। इस कारण दोनो को भाजपा से निकाला गया है।