






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जून 2025। शहर में झंवर बस स्टेंड पर स्थित अंग्रेजी माध्यम के एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षकों सहित विभिन्न पदों पर नई भर्तियां ली जानी है। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ रजनीश कौशिक ने बताया कि स्कूल में पीजीटी के विषय विशेषज्ञ जियोग्राफी, हिस्ट्री, इंग्लिश, अकाउटेंसी के पदों पर ऊर्जावान अभ्यर्थियों को लिया जाना है। इन शैक्षणिक पदों सहित गैर शैक्षणिक पदों पर ड्राइवर, कंडक्टर, महिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की भर्ती भी ली जाएगी है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडेटा के साथ स्कूल परिसर में पहुंचकर सक्षम स्टाफ से संपर्क कर सकते है। क्षेत्रवासी ये खबर पढ़ने के साथ सभी जरूरतमंदों तक शेयर जरूर करें जिससे वे सभी स्थानीय स्तर पर रोजगार का लाभ ले सकें।



