May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-08-19 at 21.16.18

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2025। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) के तहत सीएलएफ के तहत गठित स्वयं सहायता समूह सदस्यों की आजीविका संवर्धन हेतु उन्नत कृषि एवं पशुपालन विभाग में कई पदों पर भर्ती निकाली है। ब्लॉक परियोजना प्रबंधक ने बताया कि आड़सर व सोनियासर में एक-एक एंकर पद पर भर्ती होनी है। इस पद के लिए योग्यता कृषि संकाय से 12वीं उत्तीर्ण / बेचलर डिग्री की है। इन्हें 5 हजार मानदेय व 2000 यात्रा भत्ता दिया जाएगा। एंकर का कार्य आईएफसी में आवंटित ग्राम स्तर पर एसएच सदस्यों को आजीविका संवर्धन हेतु उन्नत कृषि एवं योजनाओं की जानकारी देना होगा। वहीं सोनियासर व श्रीडूंगरगढ़ में एक-एक कल्स्टर मैनेजर की भर्ती की जानी है। इसके लिए योग्यता बेचलर डिग्री, संबंधित क्लस्टर से एसएचजी सदस्य व 50 बैठक में भाग लिया हो। इस पद पर मानदेय 9 हजार व यात्रा भत्ता 15 सौ रूपए दिया जाएगा। इनका कार्य सीएलएफ कार्य क्षेत्र में योजना का संपूर्ण संचालन किया जाएगा। वहीं आड़सर में 4, श्रीडूंगरगढ़ 3 पदों पर कलस्टर कोर्डिनेटर की भर्ती की जाएगी। इसमें 12वीं उत्तीर्ण, संबंधित कलस्टर से एसएचजी सदस्य व 50 बैठक में भाग लिया हो। इनका मानदेय 6000 व यात्रा भत्ता 1500 देय होगा वहीं सीएलएफ कार्यक्षेत्र में योजना का संपूर्ण संचालन करना होगा। इन पदों के लिए राजीविका कार्यालय, पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ से आवेदन लेकर यहीं जमा करवाना होगा। आवेदन के लिए 200 रूपए प्रति आवेदन शुल्क के साथ दिनांक 22 अगस्त 2025 तक लिए जा सकेंगे। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा एवं चयन समिति द्वारा साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार दिनांक 24 अगस्त 2025 को सुबह 11 बजे से ब्लॉक कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में होगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक लोग 9783882307 पर या 6376361325 पर संपर्क कर सकते है।