






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 दिसंबर 2023। पुलिस भर्ती का इंतजार खत्म हो गया है और यूपी पुलिस ने कांस्टेबल के 60 हजार 244 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 27 दिसंबर, 2023 से uppbpb.gov.in पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बता देवें कोरोना महामारी के चलते अभ्यर्थी लंबे वक़्त से आयु में छूट की मांग कर रहे थे, लेकिन वे मायूस हुए है।
इंडियन रेलवे में ट्रेड अप्रेंटिस के 3093 पदों पर बहाली
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नॉदर्न रीजन इंडियन रेलवे ने ट्रेड अप्रेंटिस के 3093 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से 11 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता- उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं के साथ साथ आईटीआई भी किया हो। इससे संबंधित विस्तृत तथा पूर्ण जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयु सीमा- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 15 से 24 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। वेतनमान चयनित उम्मीदवारों को तय नियमों के अनुरूप प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। आवेदन करने के लिए https://www.rrenr.org/ के माध्यम से आखिरी तारीख से पहले ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते है। उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं के साथ साथ आईटीआई भी किया हो।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सब स्टाफ के 484 पद पर निकली भर्ती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सब स्टाफ के 484 पदों पर भर्तीके लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 9 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इसके लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं किया हो। वेतनमान इसमें 14,500 से 25,145 रूपए प्रति माह वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।
सीबीएसई की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 से होंगी शुरू।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीबीएसई की 10वीं व 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 जनवरी से शुरू होंगी। प्रोजेक्ट, इंटरनल असेसमेंट भी शुरू हो रहें है। पेरेंट्स को भी शेड्यूल बताएंगे। यह दिशा निर्देश सीबीएसई द्वारा सभी स्कूल प्रमुखों को जारी पत्र में दिए गए है। सीबीएसई ने स्कूलों को निर्देश दिए है कि व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। परीक्षा निर्धारित समय पर हों। चिह्नित उनके लिए आवश्यक अरेंजमेंट किए जाएं।



