






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मई 2022। रविवार की सुबह आमजन के लिए राहत भरी खुशखबरी आई है। केंद्र सरकार द्वारा शनिवार शाम पेट्रोल डीजल व गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी की गई। आज सुबह श्रीडूंगरगढ़ में आए नए भावों के अनुसार पेट्रोल 9.55 रुपए कम होने की बड़ी राहत मिली है और आज यहां पेट्रोल 111.10 रुपये मिल रहा है। वहीं डीजल में 7.21 रुपए कम हुआ है। डीजल की कीमत 96.08 रुपये प्रति लीटर है। आमजन में पेट्रोल डीजल की कीमतें कम होने से राहत का भाव है और इससे सब्जियों के बढ़ते दामों से राहत की उम्मीद भी बढ़ गयी है।



