May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-11-17 at 22.27.24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 नवंबर 2025। बीकानेर में शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी स्मारक पर जिला कबड्डी संघ बीकानेर द्वारा जूनियर जिलास्तरीय कबड्डी का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में बालिकाओं का फाइनल मैच लखावर व रीड़ी के बीच खेला गया। मैच जबरदस्त रोमांच के साथ संपन्न हुआ ओर रीड़ी ने लखावर को कांटे की टक्कर में हराया। वहीं बालक वर्ग में स्पोर्टस क्लब लूणकरणसर ने विजय हासिल की। सीताराम सिहाग ने बताया कि तीन दिवसीय बालक व बालिका वर्गों की प्रतियोगिताएं रविवार को संपन्न हुई। जिसमें जिले भर से 26 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कुल 14 राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल हुए जिनमें 7 खिलाड़ी रीड़ी के थे। जिन्होंने मैचों को रोमांचक बना दिया। रीड़ी टीम के कोच मांगीनाथ जाखड़ एवं हेतराम जाखड़ ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों की टीम जिले का प्रतिनिधित्व राज्य स्तर पर करेंगे। बालिका वर्ग का प्रशिक्षण शिविर रीड़ी में ही रखा गया है। प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। बालिका वर्ग में बेस्ट रेडर आईना और बेस्ट डिफेंडर ममता को चुना गया। वहीं बालक वर्ग में बेस्ट रेडर शिवलाल और बेस्ट डिफेंडर प्रेमसुख को चुना गया। समारोह में मुख्य अतिथि जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सीए सुधीश शर्मा, विशिष्ट अतिथि उपजिला शिक्षा अधिकारी (खेलकूद) अनिल बोडा, जिला ओलंपिक संघ के सचिव मानकचन्द व्यास, सुमित जांगिड़, वीरेंद्र पूनिया, पूर्व सरपंच राजपाल कुलहरी,मंडी व्यापार मंडल श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू, दिलीप सिंह माचरा, सीताराम सियाग, सहीराम आर्य, सुरेश व्यास, कोषाध्यक्ष दिलकान्त माचरा, केवलचन्द मिरोक, दिलीप सिंह, सुरजीत तेवतिया, अमित चौधरी मांगीनाथ सिद्ध, रेखाराम भाम्भू, राम शर्मा रीड़ी, शिवलाल जाखड़ रीड़ी, देवकिशन, मुकेश नैन, भींवराज लेगा और भरत सारण सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए। जिला कबड्डी संघ संरक्षक राजेंद्र राठौड़ ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रीड़ी ने कांटे की टक्कर में लखावर की टीम को दी फाइनल में शिकस्त, जीता जिला स्तरीय खिताब।