






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2020। स्वास्थ्य केंद्र जेतासर में कार्यरत ए. एन. एम. ने बच्चों को देखने से मना किया और इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को शिकायत करते हुए एएनएम के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। ग्रामीण गिरधारी जाखड़ ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान वे अपनी दोहिती को खून के दस्त लगने पर दिखाने ले गए पर एएनएम ने पर्ची देखने व इंजेक्शन लगाने से स्पष्ट मना कर दिया। गांव के श्रवण गिरी ने बताया कि 16 अगस्त को शाम 4 बजे मेरे भांजे की अंगुली गेट में आने से खून बहने लगा तो उसे एएनएम को दिखाने ले गए तो उन्होंने दरवाजा खोलने से मना कर दिया। घर पर इलाज कर बच्चे के पट्टी बांधी ओर खून नहीं रुका और कर्फ्यूग्रस्त श्रीडूंगरगढ़ आकर इलाज करवाना पड़ा। ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर शिकायत पत्र दिव्या चौधरी को सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि जेतासर में एएनएम के दुर्व्यवहार से ग्रामीण व्यथित है और अधिकारी जांच करवा कर सख्त कार्यवाही कर ग्रामीणों को न्याय देवें।



