






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 दिसबंर 2023। क्षेत्र में क्रिकेट प्रतियोगिताओं के आयोजन की बहार छाई है। सर्दी के दिनों में खेल आयोजन खूब जम रहे है। विभिन्न प्रतियोगिताओं में नगदी राशि के पुरस्कार दिए जाएंगे। आयोजक मंडलों द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आप भी पढ़े क्षेत्र में होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिताओं के बारे में पूरी जानकारी।
माँ दधिमथी चैम्पियन ट्रॉफी का आयोजन कालूबास में होगा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में स्थित दधिमथी माता मंदिर के पास माँ दधिमथि चैम्पियन ट्रॉफी 2023-24 का आयोजन 26 दिसंबर से प्रारंभ होगा। आयोजक मंडल के सदस्य ने बताया कि इस रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी कल 25 दिसंबर तक अपना प्रवेश निश्चित कर सकते है। विजेता टीम को 14 हजार रूपए नगदी व उपविजेता को 7 हजार रूपए नगदी राशि के साथ ट्राफी दी जाएगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम के खिलाड़ी 6005232952 पर संपर्क कर सकते है।
गांव गुसाईंसर बड़ा में होगा श्रीगुंसाई बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव गुसाईसर बड़ा में 28 दिसंबर से वीर तेजाजी मंदिर स्टेडियम में श्रीगुसाईबाबा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजक मंडल के सदस्य ने बताया कि विजेता टीम को 31 हजार नगदी के साथ ट्राफी दी जाएगी। वहीं उपविजेता व 15 हजार, सेमीफाइनल में आने वाली टीमों को 21 सौ रूपए के नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी टीम 7737019423 पर संपर्क कर सकते है।



