May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-08-18 at 16.24.24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2025। महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सारिका चौधरी सोमवार को पहली बार संगठन यात्रा पर श्रीडूंगरगढ़ पहुंची। स्थानीय कांग्रेस महिला नेताओं की अगुवाई में उनके सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुए। श्रीडूंगरगढ़ दौरे के दौरान प्रदेशाध्यक्ष चौधरी ने संगठन में महिलाओं की सक्रियता बढ़ाने व महिला संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी की रीति नीति व विचारधारा को महिलाओं तक पहुंचा कर जागरूकता लाने के प्रयासों को गति देने की बात कही। इस दौरान उनके साथ महिला प्रदेश महासचिव मंजू चौहान व स्थानीय नेता नीरू चौधरी, झुझुनूं महिला जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी भी साथ रही। यहां कांग्रेस कार्यालय में महिला प्रदेशाध्यक्ष सारिका चौधरी का स्वागत प्रधान सावित्री देवी गोदारा ने किया। साफा व शॉल ओढ़ाकर सम्मान महिला कांग्रेस सेवादेल की जिलाध्यक्ष अंजू पारख ने किया। इस दौरान यहां पुष्पा मारू, सुनीता डांगा, निर्मला डांगा, सरिता नाहटा, प्रीति रमेश प्रजापत, मनोज पारख, संदीप मारू, रामचंद्र छापोला, दामोदर सारण, राकेश सिद्ध, जगदीश उपाध्याय सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहें। वहीं हाइवे स्थित एक प्रतिष्ठान में कांग्रेस प्रदेश महासचिव नीरू चौधरी ने भी प्रदेशाध्यक्ष का शॉल व साफा पहना कर सम्मान किया। इस दौरान अन्य महिला कार्यकर्ता भी शामिल रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का किया स्वागत सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नीरू चौधरी की अगुवाई में किया गया प्रदेशाध्यक्ष सारिका चौधरी का स्वागत सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। साफा शॉल व माला पहना कर किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। साफा पहनाकर किया सम्मान।