






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जनवरी 2025। बीती रात करीब 12 बजे गांव बाडेला में आपस में उलझे रिश्तेदारों में बीच बचाव करने पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा और पुलिस उनमें से 6 जनों को पकड़कर थाने लेकर आए। झगड़े की सूचना मिलने पर ड्यूटी ऑफिसर हैड कांस्टेबल देवाराम दल के साथ मौके पर पहुंचे। देवाराम ने समझाईश का प्रयास किया परंतु 6 जने आपस में मारपीट पर उतारू हो गए। ऐसे में रीड़ी निवासी 24 वर्षीय राजूराम, 22 वर्षीय भीखाराम, 50 वर्षीय कालूराम व 25 वर्षीय रामेश्वरलाल, बाडेला निवासी 32 वर्षीय तुलछीराम, करणीसर निवासी 30 वर्षीय चुन्नीलाल को पुलिस पकड़ कर थाने लाई और 170 में पाबंद किया। आरोपी आपस में रिश्तेदार है और घरेलू बातों को लेकर विवाद बढ़ गया।



