






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अणुव्रत प्रबोधन प्रतियोगिता 2024 के बैनर का विमोचन गुरूवार सुबह साध्वी कुंथुश्रीजी के सान्निध्य में किया गया। प्रतियोगिता से संबंधित पुस्तक व व प्रश्न पुस्तिका की प्रथम प्रति साध्वी जी को भेंट दी गई। साध्वीजी ने शक्ति के स्त्रोत पुस्तक के आधार पर स्वाध्याय की प्रेरणा दी। वहीं प्रतियोगिता से संबंधित पुस्तक व प्रश्न पुस्तिका का प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को अणुव्रत समिति अध्यक्ष सुमति पारख के अर्थ सहयोग से नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। इस दौरान अणुव्रत समिति उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, मंत्री रणवीरसिंह खिंची, प्रचार प्रसार मंत्री अशोक झाबक, प्रतियोगिता प्रभारी पवन सेठिया, ओसवाल पंचायत के कार्यवाहक अध्यक्ष शेखरचंद दुगड़, प्रमोद बोथरा, कमलसिंह झाबक, हरीश डागा शामिल हुए। वहीं विशेष उपस्थिति में दानदाता मोहनलाल सिंघी, प्रकाश बरड़िया, चौथमल कोठारी, तिलोकचंद हीरावत, श्रवणलाल शर्मा भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान संस्था के प्रचार प्रसार मंत्री के अशोक झाबक ने साध्वीश्री को अणुविभा द्वारा आयोजित कार्यक्रमों का फोल्डर भेंट दिया।





