May 21, 2026
sri-news-banner-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जून 2024। शुक्रवार का दिन गर्म रहा और रात को तेज हवा के साथ तापमान में गिरावट आई। शनिवार सुबह से अंचल में नागरिकों ने गर्मी से कुछ तो राहत महसूस की है। आज से एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस राजस्थान पर एक्टिव होगा जिससे थंडरस्टॉर्म की भी आशंका जताई गई है। कई जिलों में दोपहर बाद धूलभरी आंधी चलने के साथ कुछ स्थानों पर बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है। इस सिस्टम का असर 3 जून तक रहने की संभावना है। इससे राज्य के अधिकांश शहरों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं बरसती लू के मौसम में किसान और ग्रामीण खेतों में सूड़ करने व मौसम अनुकुल होने पर सींचित में मूंगफली की बुवाई का इंतजार कर रहें है। वे मौसम में राहत के साथ बरसात की सूचना प्रकृति द्वारा मिलने की बात बता रहें है। 

13 जिलों में आंधी बरसात का अलर्ट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स
। मौसम विभाग ने बीकानेर, चूरू सहित, गंगानगर, हनुमानगढ़, पूर्व राजस्थान के अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर में दोपहर बाद 30 से 50 किलोमीटर स्पीड से तेज धूलभरी हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ इन जिलों में बादल छाने और कहीं कहीं हलकी बरसा व बूंदाबांदी और ओले गिरने की संभावना जताई है। 2 जून को बीकानेर, चूरू, सीकर, नागौर, हनुमानगढ़, गंगानगर, करौली, झुंझुनूं, जयपुर, दौसा, भरतपुर व अलवर में जिलों में बारिश की संभावना जताई

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रीड़ी के ग्रामीणों ने बताया कि मोरों ने दी बरसात की सूचना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घरों में राहत ढूंढ रहें है जानवर भी, आज मिलेगी गर्मी से राहत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छाया में राहत ढूंढ रहें जीवों ने बरसात के संकेत दिए।