May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई 2022। सोमवार को दिनभर उमस भरी गर्मी ने नागरिकों को परेशान किया। रात करीब 12 बजे खूब बिजलियां चमकी और बादलों की गरजना से लोगों की नींद खुल गई। जबरदस्त बरसात की आंशका से निचले स्थानों के मकानों में रात को ही पानी रोकने के उपाय किए गए। हालांकि कस्बे में बरसात से राहत रही और हल्की बूंदाबांदी से मौसम ठंडक का हो गया। गांव लखासर, हेमासर, बेनिसर, धोलिया, उदरासर, गुसाईंसर बड़ा में मध्यरात्रि को जोरदार बरसात हुई। श्रीडूंगरगढ़ से धोलिया मार्ग पर कई जगह कटाव हो गया है व सड़क टूट गई है। यहां वाहन चालकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है अन्यथा यहां दुर्घटना का शिकार हो सकते है। वहीं गांव हेमासर में जगह जगह जलभराव हो गया है व गांव का अन्य गांवो से संपर्क ही टूट गया है। हेमासर का अंडर ब्रिज पानी से लबालब भरा है व आना जाना बंद हो गया है। गांव की गुवाड़ सहित अनेक स्थानों पर पानी भर गया है। गांव लखासर में जगह जगह पानी भर गया है और गांव के अस्पताल की ओर जाने वाली सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। गांव गुसाईंसर बड़ा में पानी पानी हो गया है व नागरिकों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। यहां जगह पानी भर गया है जिससे ग्रामीण बुरी तरह से परेशान हो रहें है। ग्रामीणों ने पानी निकालने के लिए प्रशासन व नेताओं से मदद की गुहार लगाई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेनिसर में अंडर ब्रिज के पानी में फंसी स्कूल बस को ट्रैक्टरों द्वारा निकाला गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बेनिसर में अंडरब्रिज में भरा पानी, आना जाना रूका।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लखासर में अस्पताल की सड़क हुई क्षतिग्रस्त।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ धोलिया मार्ग में हो गए जगह जगह कटाव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हेमासर का अंडरब्रिज पानी से भरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गुसाईंसर बड़ा में ग्रामीण हो रहें है परेशान, कर रहें है पानी निकालने की मांग।