May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-06-08 at 12.06.14

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2025। भिवंडी में रहने वाले प्रवासी नागरिकों के श्रीडूंगरगढ़ युवा परिषद संगठन ने सनातन की सेवा में प्रेरणीय योगदान दिया है। परिषद सदस्यों ने आदिवासी बहुल क्षेत्र जूनवाणी (शहापुर तालुका) में श्रीराम मंदिर का निर्माण करवा उसकी प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूर्वक संपन्न करवाई। संस्था अध्यक्ष जुगल चांडक ने बताया कि यह केवल एक मंदिर नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और धर्म की पुनर्स्थापना का प्रतीक है। चांडक ने कहा कि आदिवासी क्षेत्र में स्थाई धार्मिक संरचना व आस्था के प्रतीक की स्थापना होने से इस क्षेत्र के परिवारों में प्रसन्नता का माहौल छा गया है। विधि विधान से मंदिर स्थापना का हवन पूजन संपन्न हुआ और उसके बाद सभी ने पारंपरिक वेशभूषा में जमकर जय श्रीराम के जयकारे लगाए। इस दौरान अनेक जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहें। विशाल सामूहिक भोज का आयोजन हुआ जिसमें आदिवासी परिवारों सहित परिषद सदस्यों के परिवार शामिल हुए। मंदिर में नियमित पूजन का प्रबंध भी किया गया। सचिव ओम बिहानी ने बताया कि इससे सामाजिक सौहार्द, एकता व धर्ममय वातावरण का निर्माण हुआ है। राम के साथ समरसता के भाव में हर किसी ने भागीदारी निभाई। कोषाध्यक्ष संजय बिनानी ने बताया कि वनवासी कल्याण आश्रम महाराष्ट्र के संयोजन में आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान आदिवासी परिवारों को राम दरबार की चित्र भेंट दिए गए। वहीं परिषद ने सभी दानदाता सहयोगियों का आभार जताते हुए सम्मान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ युवा परिषद भिवंडी ने आदिवासी बहुल क्षेत्र में फहराई धर्म ध्वजा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भिवड़ी के अनेक मौजिज लोग शामिल हुए, परिषद ने बढ़ाया श्रीडूंगरगढ़ का मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आदिवासी परिवारों ने पूजन में बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूजन में बड़ी संख्या में आदिवासी परिवार व परिषद सदस्यों के परिवार शामिल हुए, समरसता के भाव का निर्माण हुआ। 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राम दरबार व गणेश मूर्ति की स्थापना समारोह पूर्वक की।