August 29, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अगस्त 2024। भाद्रपद के महीने में जम्मे, जागरण के साथ देवी देवताओं के मेले मगरिये, पैदल यात्रियों के काफिलों की रवानगी के दृश्य श्रीडूंगरगढ़ अंचल में चारों ओर नजर आने लगे है। यहां हजारों श्रद्धालु धार्मिक आयोजनों में भाग ले रहें है और भक्ति रस के सागर में आनंद के गोते लगा रहें है। आप भी पढें पूरे अंचल से धार्मिक खबरें एकसाथ एक नजर में और देखें सभी आयोजनों के फोटो भी।

श्याम कीर्तन में मंत्रमुग्ध हुए श्रोता, सजाया बाबा का भव्य दरबार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखदातार ग्रुप द्वारा कालूबास के पारासर मंदिर के पास विशाल श्याम कीर्तन का आयोजन गुरूवार रात उल्लास के साथ संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी कीर्तन में शामिल हुए और जमकर जयकारे लगाएं। भजन गायक संजय मित्तल व मुरली पारीक सहित कलाकारों ने एक से बढ़कर एक श्याम भजनों की प्रस्तुतियां दी। श्याम नाम मस्ती में जी ले, भजन गाया गया तो श्रद्धालु मंत्र मुग्ध हो गए। अनेक युवा श्याम भजनों पर खूब झूमे और कलाकारों को दाद दी। ग्रुप के सदस्यों द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई। राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार आयोजन में शामिल हुए। वहीं सभी अतिथियों का आयोजकों ने श्याम दुपट्टा पहना कर स्वागत सम्मान किया। कलाकारों का सम्मान किया गया।

अजमेर शरीफ के दीदार के लिए बसों से रवाना हुए जायरिन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार देर रात अजमेर के ख्वाजा गरीब नवाज के दीदार व इबाबत करने के लिए श्रीडूंगरगढ़ से तीन बसों में जायरिन रवाना हुए है। अमीर खान ने बताया कि शुक्रवार को जुम्मे की नमाज अदा करते हुए जियारत करेंगे। सभी जायरिन देश हित में अमन चैन की दुआ कर अजमेर से लौट आने के लिए रवाना होंगे। बसों को नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पारख सहित मनोज पारख, पार्षद दाऊद काजी, पार्षद कादर राईन व पार्षद संदीप मारु ने यात्रियों को फल वितरित करते हुए यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।

कोटासर में गोगाजी महाराज के विशाल जागरण में झूमे श्रद्धालु।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीती रात गांव कोटासर की गोगामेड़ी में लोक वाद्ययंत्र डेरू के साथ परंपरागत जागरण का आयोजन हुआ। यहां पुजारी मूलाराम भोपा ने ज्योत आरती कर जागरण प्रारंभ किया। वहीं प्रसिद्ध भजन कलाकार बाबूलाल एडं पार्टी छोटड़िया ने भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी। बड़ी संख्या में ग्रामीण व आस पास के गांवो से भी गोगा भक्त जागरण में शामिल हुए। गोगा मेडी जागरण कमेटी के कार्यकर्ता आसाराम सारण, कालूसिंह राठौड़ ने अपने दल के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सभी व्यवस्थाओं को संभाला। कमेटी ने जागरण पार्टी के कलाकरों का दुपट्टा पहना कर सम्मान किया। पुजारी ने जागरण में सहयोग करने पर समस्त ग्रामीणों व श्रद्धालुओं का आभार जताया।

गांवों में हो होंगे जागरण, पैदल यात्री संघ होंगे रवाना।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सुरजनसर में स्थित गोगामेड़ी परिसर में 1 सितंबर 2024 को गोगाजी महाराज के भव्य जागरण का आयोजन होगा। ग्रामीणों द्वारा आयोजन की तैयारियां उत्साह के साथ की जा रही है। जागरण में मोकलसर की प्रसिद्ध भजन पार्टी बजरंगलाल एडं पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। गांव गुसाईंसर बड़ा के रामदेव मंदिर में गुरूवार रात भव्य जागरण का आयोजन होगा। यहां 31 अगस्त को धूमधाम से दोपहर सवा दो बजे विशेष पूजा अर्चना के बाद पदयात्री संघ रवाना होगा। संघ का पहला ठहराव पूनरासर होगा तथा श्रद्धालुओं सहित पद यात्री तैयारियों में जुटें है। क्षेत्र के गांव दुलचासर से वीर तेजाजी पैदल यात्री संघ के पदयात्री खरनाल के लिए 8 सितंबर को रवाना होंगे। ग्रामिणों ने संघ की व्यवस्थाओं संबंधी तैयारियां प्रारंभ कर दी है व संघ सदस्य यात्रा की रूपरेखा सहित सेवा के लिए व्यवस्थाएं करने में जुटे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पाराशर मंदिर के पास आयोजित कार्यक्रम में बाबा का भव्य दरबार सजाया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखदातार ग्रुप के भजन कीर्तन आयोजन में शामिल हुए सैंकड़ो श्रद्धालु, लगाए बाबा के जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने अजमेर शरीफ के लिए रवाना हुए यात्रियों फल वितरित कर दी शुभकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कोटासर में डेरू की धुनों पर गाए भजनों पर खूब झूमे श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्याम कीर्तन के आयोजन में बड़ी संख्या में शामिल हुए श्याम श्रद्धालु।