May 20, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मार्च 2023। फाल्गुन के दौरान श्याम भक्तों में खासा उत्साह है एवं क्षेत्र में कई धार्मिक आयोजन हो रहे है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठकों के लिए बुधवार को हुए दिन भर के विभिन्न आयोजनों की फोटों एवं खबरें एक साथ प्रस्तुत की जा रही है। मंगलवार को कस्बे के सिंधी मंदिर में फाल्गुन उत्सव मनाया गया एवं श्याम धोरा मंदिर प्रांगण में स्थित सांवरा सेठ गौसेवा समिति प्रांगण में चल रही भागवत कथा में संत भोले बाबा ने कई प्रसंग उल्लेखित कर गौसेवा की महिमा बताई। वहीं दिन में एकवर्षीय सनातन धर्मयात्रा के श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर अभिनंदन कार्यक्रम भी हुआ। इसके अलावा गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के श्याम भक्तों द्वारा श्याम ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी वहीं गांव तोलियासर के श्याम मंदिर में बुधवार को फाल्गुन महोत्सव आयोजित किया जाएगा। आप भी पढ़ें क्षेत्र की धार्मिक खबरें एक साथ

सिंधी मंदिर में मनाया फाल्गुन उत्सव

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मार्च 2023। कस्बे के सिंधी कालोनी स्थित सिंधी मंदिर प्रांगण में बुधवार को फाल्गुन उत्सव मनाया गया। प्रेमप्रकाश मंडल के ब्यावर दरबार से आए संत शंभुलाल ने धार्मिक प्रवचन किए। इसके तहत श्रृद्धालूओं ने देवों को पुष्प होली खिलाई एवं जम कर गुलाब एवं गेंदे के पुष्प उछाले। इस मौके पर भजन गाए गए एवं नृत्य भी किया। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम पूर्ण हुआ। प्रेमप्रकाश मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोग मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी मंदिर में आयोजित हुआ सत्संग्।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जम कर खेली फुलों से होली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों ने धरे झांकियों के रूप।

श्याम कथा में मनाया जन्मोत्सव

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मार्च 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के आडसर बास स्थित श्याम मंदिर में आयोजित 38वें वार्षिकोत्सव के तहत आयोजित की जा रही श्याम कथा के दूसरे दिन श्याम जन्मोत्सव मनाया गया। कथावाचक सत्यकृष्ण महाराज ने श्याम बाबा को कलियुग साक्षात दुख: हरने वाला बताया। इस मौके पर खाटू नरेश की सजीव झांकी निकाली गई एवं बड़ी संख्या में उपस्थित हुई श्रद्धालूओं द्वारा जम कर नृत्य किया गया। आयोजन के दौरान मंदिर में भी श्याम दरबार भव्य फूलों से सजाया जा रहा है एवं गुरूवार को कथा के अतिमं दिन फूलों से होली भी खेली जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्याम कथा में उमड़ी भक्तों की भीड।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कथा में सजा बाबा श्याम का सजीव रूप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कथा में पहुंचे श्याम, श्रृद्धालूओं ने किया स्वागत।

भागवत में बताई गौसेवा की महिमा

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मार्च 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के उत्तरी छोर पर स्थित श्याम धोरा प्रांगण में स्थित सांवर सेठ गौशाला में आश्रित गौवंश की सेवा के लिए आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा एवं नानी बाई के मायरा के तीसरे दिन गौसेवा की महिमा गाई गई। कथावाचक बाल संत भोले बाबा ने कपिल भगवान चरित्र, धुव्र चरित्र एवं प्रहलाद चरित्र का उल्लेख किया एवं गौमाता की सेवा को जीवन का लक्ष्य बनाने की प्रेरणा दी। यहां सुबह 5 बजे से नित्य स्तूति, प्रार्थना एवं प्रवचन हो रहे है वहीं सुबह 6 बजे प्रभात फेरी निकाली जा रही है। दोपहर 12.30 बजे से 4.30 बजे तक भागवत, शाम 5 बजे से बच्चों को गीता पाठ व पठन अभ्यास करवाया जा रहा और रात्रि 8 बजे से नानी बाई का मायरा का वाचन किया जा रहा है। सभी कार्यक्रमों में गौमाता की सेवा की प्रेरणा दी जा रही है। कथा सुनने के लिए बड़ी सख्ंया में श्रृद्धालू श्याम धोरा पहुंच रहे है।

पुष्पवर्षा से हुआ सनातन धर्मयात्रा का अभिनंदन

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मार्च 2023। एक वर्ष पहले कस्बे से रवाना होकर पूरे राजस्थान का विहार कर सनातन धर्मयात्रा बुधवार को पुन: श्रीडूंगरगढ़ पहुंची। इस मौके पर यात्रा संयोजक कथावाचक संतोष सागर व यात्रा का अभिनंदन जूलूस द्वारा किया गया। कस्बे के घूमचक्कर से शुरू जूलूस मुख्य गलियों से होते हुए पारासर मंदिर पहुंचा। विदित रहे कि यात्रा के दौरान आमजन को सनातन धर्म से जोड़ने और प्रचार-प्रसार के लिए 3.5 लाख निशुल्क गीता का वितरण जनसहयोग से किया गया। यात्रा के अभिनंदन में पाराशर मंदिर में आयोजित समारोह में गणमान्य लोगों द्वारा सन्तोष सागर भव्य सम्मान किया गया। इस मौके पर गौमाता भंडारा गौशाला समिति द्वारा संतोष सागर का माल्यापर्ण, शाल ओढा कर एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सनातन धर्मयात्रा के श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर किया गया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किया गया कथावाचक संतोष सागर का अभिनंदन।

तोलियासर में फूलों से खिलाएंगें बाबा को होली

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मार्च 2023। फाल्गुन में श्याम बाबा के भक्तों पर श्याम भक्ति का रंग चढ़ा हुआ है। इसी क्रम में शुक्रवार को गांव तोलियासर स्थित श्याम मंदिर में फाल्गुन महोत्सव आयोजित किया जाएगा। श्याम भक्त कमेटी के चंपालाल सिंह ने बताया कि हर बार की तरह 3 मार्च को श्रीश्याम मंदिर प्रांगण में भजन संध्या होगी एवं फूलों से होली खिलाएंगें। चार मार्च को महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है। आयोजन की तैयारियों में चंपालाल सिंह, घनश्याम राजपुरोहित, नारायण राजपुरोहित, रामसिंह, मालाराम सोनी, श्याम सिंह, मूलसिंह, प्रतापसिंह, अजीत सिंह आदि जुटे हुए है।

श्रीडूंगरगढ़ में श्याम ध्वजा यात्रा गुरूवार को

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मार्च 2023। कस्बे के श्याम भक्तों द्वारा गुरूवार को राधिका सत्संग मंडली द्वारा श्रीश्याम ध्वजा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 3 बजे कस्बे के गणेश मंदिर से यात्रा सैंकड़ों श्याम निशान के साथ रवाना होगी एवं कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए आडसर बास स्थित श्याम मंदिर पहुंचेगी।