May 21, 2026
IMG-20230212-WA0013

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 फरवरी 2023। पुलवामा अटैक में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देकर उनकी कुर्बानी को याद किया। युवाओं ने सोशल मीडिया पर ब्लैक डे के साथ शहीदों को नमन के स्टेटस लगाए।

मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता समिति ने याद किया शहीदों को, ये रहें शामिल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संगठन ने गांधी पार्क में पुलवामा अटैक में शहीद हुए सैनिकों की शहादत को याद करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान संगठन के प्रदेश सचिव ललितसिंह ओड की अध्यक्षता में आयोजित सभा में दो मिनट का मौन रखा गया। यहां समिति के जिलाध्यक्ष राम कुकणा, जिला महामंत्री रामुनाथ जाखड़, शहर अध्यक्ष अनमोल मोदी, पवन नाई, सुभाष जावा मनीष जोशी, विमल शर्मा, रवि जावा, श्रवणसिंह पुनदलसर, पूनम मेघवाल, धर्मेंद्र सिन्धी, रवि नायक, लक्ष्मी सुथार, जिया जांगिड़, रजनी प्रजापत, ज्योति मीणा, आरती रैगर, कांता रेगर, कृष्णा मीणा, रितु सुथार, नीरज प्रजापत, सुरेंद्र गोदारा, मुरारी माली, सेठी मेघवाल, रामवतार शर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांधी पार्क में दी पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि।

मां सरस्वती एजुकेशन ग्रुप में दी शहीदों को श्रद्धांजलि, लगाए भारत माता के जयकारे।श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलवामा के शहीद जवानों का स्मरण कर मां सरस्वती एज्युकेशन ग्रुप में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। ग्रुप के एमडी गौरव टाडा ने कहा कि ये वीर शहीद सदैव भारतीय युवाओं को देशसेवा का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। ग्रुप के प्रबंधक दयानंद चौधरी व रामरतन गिल्ला सहित भगवानाराम, गोपी पूनिया, बजरंग जाखड़, सुभाष तर्ड, शंकरलाल बाना, हेतराम, अमित ढूकिया, हनुमान, प्रजापत, सुशील, सुनिल, मुन्नीराम, कानाराम, अखिलेश, नंदलाल, आनंद, नारायण, महेंद्र, नाशरीन, सुनीता, द्रोपदी, इंद्रा, प्रियंका, दिव्या सहित अनेक छात्रगण उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मां सरस्वती एज्युकेशन ग्रुप में युवाओं ने शहीदों को नमन कर लगाए भारतमाता के जयकारे।