






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जून 2024। क्षेत्र के गांव समंदसर में फीडर पांच की लाइन में करीब एक दर्जन जर्जर पोल को बदलने का कार्य गुरूवार सुबह प्रारंभ हुआ है। जेईएन अमित कुमार ने बताया कि इस कार्य के पूरा होने पर गांव समंदसर के घरों में बिजली सप्लाई गुणवत्ता पूर्ण हो सकेगी और बार बार बिजली ट्रिपिंग व लाइन फाल्ट होने से निजात मिल सकेगी। ग्रामीणों ने बताया कि आंधी में इन पोलों के गिरने की आशंका मंडरा रही थी। वहीं बार बार बिजली ट्रिपिंग से ग्रामीण परेशान थे। ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत से समस्या निस्तारण की मांग की और विधायक प्रयासों से आज कार्य प्रारंभ हो गया है। गांव के मांगीलाल गोदारा, आईदान शर्मा, रामनिवास गोदारा, रामलाल मेघवाल सहित अनेक ग्रामीण मौके पर मौजूद रहें और विधायक का आभार जताया।





