May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अप्रेल 2021। बुधवार सुबह जिले में काेराेना विस्फाेट हुअा है एवं जिले में रिकार्ड 722 एवं श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 70 नए संक्रमित काेराेना राेगी पहली ही लिस्ट में सामने अाए है। जिले की दुसरी लिस्ट शाम पांच बजे अाएगी एवं दिन भर की दाेनाे लिस्टाें काे मिला कर बुधवार का दिन जिले में अाज तक के सर्वाधिक राेगी सामने अाने वाला दिन बन सकता है। इन 722 काेराेना के नए संक्रमिताें में श्रीडूंगरगढ़ कस्बे सहित क्षेत्र के कई गांवाें के काेराेना संक्रमित शामिल है। गत शनिवार काे श्रीडूंगरगढ़ में 51 सैम्पल दिए गए थे जिनमें से 25, गांव पूनरासर में 90 सैम्पल दिए गए थे जिनमे ंसे 29, गांव शेरूणा में 21 सैम्पल दिए गए थे जिनमें से 3 एवं गांव लखासर में 57 सैम्पल दिए गए थे, जिनमें से 11 लाेग संक्रमित अाए है। इनके अलावा बीकानेर जाकर सैम्पल देने वाले लाेगाें में अाने वाले संक्रमिताें की संख्या 2 है। अभी अाए संक्रमिताें में श्रीडूंगरगढ़, शेरूणा, पूनरासर, लखासर, अाडसर सहित अन्य गांवाें में नए काेराेना संक्रमित सामने अाए है।