June 4, 2026
4

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जून 2026। कस्बे में जैसलसर रोड की ओर स्थित एमएस कॉलोनी व आस पास की कॉलोनियों में रहने वाले लोग गुरूवार को बिजली विभाग पहुंचे और पूरी बिजली देने की मांग की। कॉलोनीवासियों ने बताया कि लंबे समय से वे बिजली की समस्या से जूझ रहे है और शहर में रहकर भी शहर से कटा हुआ और विभाग का सौतेलापन महसूस कर रहें है। हिम्मतनाथ ने बताया कि हाइवे से दक्षिण की ओर बसे इस इलाके के लोगों को बिजली के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है और गर्मी में बिना बिजली बेहाल है।
यहां कल रात से आधे घरों में बिजली नहीं है और कहीं वोल्टेज की भारी समस्या है। यहां बार बार होने वाले फाल्ट से नागरिक परेशान है। पुजारी शिवभगवान ने बताया कि मोहल्ले में दो डीपी लगी है और इन पर कनेक्शनों का लोड अधिक है। जिससे ये बार बार जल जाती है और वोल्टेज, ट्रिपिंग, फाल्ट जैसी समस्याओं से जूझ रहें है। मोहल्लेवासियों ने बिजली विभाग पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन देकर इन कॉलोनियों के उपभोक्ताओं को राहत देते हुए एक बड़ा ट्रांसफार्मर लगवा कर राहत देने की मांग की। इस दौरान पुखराज, जगदीश, राजेंद्र प्रसाद, रमेश, मोतीदास, मुकेश, सीतारात, किशनलाल, नरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, विजेंद्रसिंह, सोनू, ख्यालीराम माली, सीताराम, राजकुमार, सुरेंद्र, मूलाराम, दीपक कुमार मदनलाल सहित अनेक लोग शामिल हुए।