






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अप्रैल 2026। विधायक की दखल से शहर के दो वार्डों के लोगों को बिजली समस्या से राहत मिलना सुनिश्चित हो सका है। वार्ड 36 व 38 में गुरूवार सुबह 6 बजे से आपूर्ति बंद है और राहत कार्य पूर्ण होने पर दोपहर करीब 12 बजे तक बिजली सुचारू हो जाने की संभावना है। पार्षद लोकेश गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ ही गत 15 दिन से दोनों वार्डों के नागरिक बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान थे। बुधवार को वार्डों के प्रबुद्ध नागरिकों ने विधायक ताराचंद सारस्वत से मुलाकात की और पुरानी केबल के बार बार जल जाने की समस्या से हैरान हो जाने की तकलीफ बताई। सारस्वत ने मौके पर ही बिजली विभाग को तुरंत समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। गुरूवार सुबह विभाग के दीनदयाल गौड़ व शीशपाल के निर्देशन में कार्मिक की टीम ने दोनों वार्डों की बिजली सप्लाई में सुधार का बड़ा कार्य प्रारंभ कर दिया। कार्मिकों ने करीब 1200 फुट की केबल नई लगाई है। यहां 25 एमएम की जगह 50 एमएम की तार लगाई जा रही है। कार्य पूरा होने वाला है और करीब 12 बजे से बिजली सुचारू हो जाएगी। अब बार बार तार जल जाने के कारण होने वाली कटौती से निजात मिलने की बात कही जा रही है। अनेक वार्डवासी भी मौके पर मौजूद है। पार्षद लोकेश गौड़, संजय शर्मा, राम सुथार, कानाराम सुथार, अनिल सोनी सहित अनेक लोगों ने विधायक का आभार जताया।




