May 20, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जनवरी 2023। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में नई कांग्रेस मजबूती के साथ देश भर में जनता के हकों की रक्षा के लिए आमजन से जुड़ रही है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी कांग्रेस के नए ब्लाक अध्यक्ष बनाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। सभी कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर प्रयास करेगें। यह आह्वान किया क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने और मौका था गांव लिखमादेसर में आयोजित नवनियुक्त कांग्रेस के श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष मुकननाथ सिद्ध के ग्रामीणों द्वारा किए गए अभिनदंन कार्यक्रम का। महंत भंवरनाथ सिद्ध की अध्ययक्षता में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों, कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं, सिद्ध युवा महासभा आदि द्वारा मुकननाथ सिद्ध का अभिनंदन माल्यापर्ण, साफा व शाल पहना कर किया गया। इस दौरान गांव लिखमादेसर की सरपंच सरस्वती देवी का भी तीन वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर अभिनंदन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने योग्यताओं का सम्मान कांग्रेस पार्टी में ही होने की बात कही एवं नवनियुक्त दोनों ब्लाक अध्यक्षों को पार्टी के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ता बताया। गोदारा ने सिद्ध एवं भादू को ब्लाक अध्यक्ष बनाने पर प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। इस दौरान अभिनंदन करने वालों में कांग्रेस के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, प्रधान सावित्री देवी गोदारा, पूर्व उपप्रधान केशराराम गोदारा, सूडसर ब्लाक अध्यक्ष श्रीराम भादू, कांग्रेस सेवादल के विमल भाटी, पूर्व बार अध्यक्ष गोपीराम जानूं, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मूलाराम थोरी, नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, सिद्ध युवा महासभा अध्यक्ष भगवाननाथ कलवाणिया, युवा उद्यमी रमेश बासनीवाल, सरपंच एवं सरपंच प्रतिनिधि गोरधन खिलेरी लखासर, रामेश्वर गोदारा ऊपनी, रामचंद्र चोटिया धीरदेसर चोटियान, समुद्रराम जाखासर, भीखाराम जाखड़ जैसलसर, संतोष गोदारा उदरासर, अमराराम गांधी ठुकरियासर, ज्ञानाराम बापेऊ, जिला परिषद सदस्य हरीराम गोदारा, पंचायत समिति सदस्य लालचदं कड़वासरा, आईटी सेल के राजेश मंडा, संदीप धनकड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। लिखमादेसर सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध ने आभार जताया।

झूठी घोषणाएं नहीं काम पर विश्वास से रिपीट होगी सरकार, श्रीडूंगरगढ़ में पार्टी झंडा बुलंद करने का संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जनवरी 2023। गांव लिखमादेसर में हुए ब्लाक अध्यक्ष अभिनंदन समारोह पूरी तरह से गोदारामय रहा एवं सभी ने एक स्वर में श्रीडूंगरगढ़ में पार्टी का झंडा बुंलद करने का संकल्प लिया। कांग्रेस सरकार के कार्यों को ऐतिहासिक बताते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अगुवाई में सरकार पुन: बनने एवं सरकार में श्रीडूंगरगढ़ की हिस्सेदारी यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी को विजयी बना कर रखने का आह्वान सभी वक्ताओं ने किया। कार्यक्रम में मंगलाराम गोदारा ने गत ब्लाक अध्यक्ष पर कटाक्ष भी किया एवं पार्टी में पद लेकर दूसरी पार्टियों के लिए प्रचार करने वाले लोगों से सावधान रहने को कहा। श्रीराम भादू, विमल भाटी, केशराराम गेादारा, गोपीराम जानूं आदि ने पार्टी विचारधारा से जुड़े हर व्यक्ति को आपसी मतभेद भूला कर पार्टी हित में एकसाथ खड़े होने का आह्वान किया। मुकननाथ सिद्ध ने विधायक गिरधारीलाला महिया को झूठी घोषणाएं कर ग्रामीणों को बरगलाने का आरोप लगाया। गांव लिखमादेसर में तीन बार घोषणाएं करने के बाद भी एक रुपया तक नहीं देने पर रोष जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवनियुक्त कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष का किया गया अभिनंदन। 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिद्ध युवा महासभा ने भी किया समाज के व्यक्ति के ब्लाक अध्यक्ष बनने पर अभिनंदन।
श्रीडूंगगरढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में हपुंचने पर प्रधाना सावित्री देवी का भी किया गयाा अभिनंदन।
श्रीडूंगगरढ़ टाइम्स। कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में पहुंचे मंगलाराम गोदारा का किया गया अभिनंदन।