May 20, 2026
sri

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 दिसम्बर 2022। सेवानिवृती केवल व्यवस्था मात्र है यह निष्क्रियता का आमंत्रण नहीं है। ऐसे में जरूरत है कि सेवानिवृत पेंशनर समय का सदउपयोग कर अपने अनुभवों से समाज को लाभाविंत करें। यह आह्वान किया गया शनिवार को राजस्थान पेंशनर समाज की स्थानीय इकाई द्वारा आयोजित पेंशनर दिवस कार्यक्रम में वक्ताओं ने। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपकोषाधिकारी संदीप पांडिया ने की एवं मुख्य अतिथि के रूप में पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी मौजूद रहे। इकाई अध्यक्ष भंवरलाल भोजक ने अतिथियों का स्वागत किया एवं साहित्यकार श्याम महर्षि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले वयोवृद्ध पेंशनर हरिराम सुथार, भगवानाराम सेवग, ताराचंद इंदोरिया, भंवरसिंह राजपुरोहित, बाबूलाल शर्मा, बजरंगलाल दर्जी, पृथ्वीराज व्यास का सम्मान किया गया। इसके बाद स्थानीय इकाई के चुनाव करवाए गए जिसमें करणीसिंह बाना को सर्वसम्मति से अध्यक्ष सत्यदीप भोजक को उपाध्यक्ष, सत्यनारायण योगी को मंत्री, गोपीराम नाई को कोषाध्यक्ष, दीपाराम धायल को उपमंत्री का दायित्व दिया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में किया गया वयोवृद्ध पेंशनरों का सम्मान।