






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2023। पंचायत समिति परिसर में निर्वाचन आयोग द्वारा कस्बे के 80 वर्ष आयु से अधिक आयु वाले मतदाताओं का सम्मान किया गया। तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा ने लोकतंत्र में वरिष्ठ नागरिकों का महत्व बताते हुए युवा पीढ़ी को जाति, समुदाय या अन्य किसी प्रलोभन से ऊपर उठकर मतदान करने की प्रेरणा देने की बात कही। कड़वासरा ने सभी का स्वागत करते हुए आभार जताया व सुझाव देने की बात भी कही। आयोग के राज्य निवार्चन प्रशिक्षक डॉ राधाकृष्ण सोनी ने ईवीएम मशीन की जानकारी देते हुए वृद्ध मतदाताओं के लिए आयोग द्वारा घर बैठे मतदान करने सहित अन्य जानकारियां दी। भव्य कटारिया ने सभी को मतदान करने की शपथ दिलवाई। इस दौरान प्रशासन के अनेक कार्मिक मौजूद रहें।
इनका किया सम्मान, जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वृद्ध मतदाता सम्मान समारोह में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता रूपचंद सोनी ने सम्मान ग्रहण करते हुए भारतीय निर्वाचन आयोग का आभार जताया। सोनी ने कहा कि वृद्धों को याद करने व उनके लिए घर बैठे मतदान करने की सुविधा सहित अनेक व्यवस्थाएं करने के लिए आयोग का हम आभार जताते है। यहां आजादी के बाद जब मतदान प्रारंभ हुआ तब से लेकर लगातार मत प्रयोग करने वाले केसराराम व डूंगरराम का भी सम्मान किया गया। तीन शतायु मतदाता सम्मानित हुए वहीं पतासी देवी, तुलसी देवी, साहबुद्दीन, नौरतमल सोनी, मुमताज खां, अब्दुल शकूर, लीला देवी, रामचंद राजपुरोहित, मला देवी, सोहनी देवी, आमीन, इस्माईल खां, मुकारब अली, झिणकार देवी, जसोदा बिहाणी, कानदास, मूलाराम, मेमुना, सुगनीदेवी, हेमलता देवी, शांति देवी सुथार, सोहनलाल कुदाल, सावित्री देवी, टीकमचंद भोजक, धर्मचंद सुनार, मदनलाल, सलमा, रहीम बक्श, मकबूल तंवर, भंवरी देवी, मो.यासीन, किशनलाल दर्जी, सुब्रा, मीरा देवी, रूपचंद सोनी, बालूनाथ, आमीन, लक्ष्मीदेवी सहित अनेक करीब 50 वृद्धों का सम्मान किया गया। सभी बुजुर्गों को फूलमाला पहना कर सम्मान पत्र दिए गए। बुजुर्गों के साथ आए परिजनों ने भी समारोह में भाग लिया और सभागार में उपस्थित सभी नागरिकों ने मतदान का संकल्प लिया। नीचे दिए लिंक पर जाकर देखें समारोह में क्या कहा बुजुर्गों ने…







