May 20, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जनवरी 2023। माहेश्वरी महिला समिति श्रीडूंगरगढ़ के चुनाव आज समाज की महिलाओं की बैठक में सर्वसम्मति से संपन्न हुए है। समिति के अध्यक्ष पद पर ललिता सोमानी का चुनाव किया गया व सर्वसम्मति से उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है। संरक्षिका के रूप में शांति देवी लखोटिया व पूर्व अध्यक्ष भारती डागा को नियुक्त किया गया है। सचिव पद पर पूनम दरक, कोषाध्यक्ष पद पर कृष्णा पेड़ीवाल, उपाध्यक्ष कंचन तापड़िया, कौशल्या झंवर व किरणदेवी सोमानी, सहसचिव पूजा लखोटिया, प्रीति सोमानी, प्रचार मंत्री संगीता लखोटिया, सांस्कृतिक मंत्री मीनाक्षी डागा को पद की जिम्मेदारियां दी गई है। समिति की जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष निशा झंवर सहित बेबी करनानी, ज्योति दरगड़, सुमित्रा बागड़ी की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। जिला पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए समिति के कार्यों को गति देने व समाज की महिलाओं को एकजुट करने की प्रेरणा दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने निष्ठा पूर्वक पद की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लेकर सभी का आभार जताया। समाज के नागरिकों द्वारा सभी को शुभकामनाएं दी जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माहेश्वरी महिला समिति श्रीडूंगरगढ़ के चुनाव जिला पदाधिकारी ने संपन्न करवाए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाज मे मिल रही है बधाइयां।