






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 नवबंर 2023। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 241 बूथों पर तीन बूथ ऐसे रहें जिनमें महिला मतदाताओं ने पुरूष मतदाताओं से अधिक मतदान की जिम्मेदारी निभाई है। वहीं एक बूथ पर महिला मतदाता बराबरी पर रही है और शेष सभी बूथों पर पुरूष मतदाताओं ने अधिक वोट दिए है। क्षेत्र के गांव देराजसर के राजकीय सीनियर सैंकडरी स्कूल में दाएं भाग में स्थित बूथ पर कुल 646 महिला मतदाताओं में से 595 महिलाओं ने वोट दिया। वहीं इस बूथ पर कुल पुरूष मतदाता संख्या 726 थी जिनमें से 492 पुरूष मतदाताओं ने वोट दिए है। गांव उदरासर के राजकीय सीनियर सैंकडरी स्कूल में बाएं भाग के बूथ पर कुल 690 महिला मतदाताओं में से 585 ने मत प्रयोग किया वहीं 761 कुल पुरूष मतदाताओं में से 524 पुरूषों ने वोट दिया है। सोनियासर शिवदानसिंह में कुल महिला मतदाता 405 थी 330 महिला मतदाताओं ने वोट दिया और कुल पुरूष मतदाता 456 थे जिनमें से 320 पुरूष मतदाताओं ने वोट दिया। गांव भोजास के राजकीय सीनियर सैंकडरी स्कूल भवन में बने बूथ पर कुल महिला मतदाता 469 में से 330 महिलाओं ने मतदान किया वहीं यहां कुल 537 पुरूष मतदाता में से 330 पुरूषों ने मतदान देकर संख्या एक समान पर रही है।



