May 21, 2026
श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल में मरीजों को मेडिकल स्टॉफ ने दिए फल, जानें क्यों.?

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अप्रैल 2021। कस्बे के सरकारी अस्पताल में मेडिकल स्टॉफ ने भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और मौका था अंतराष्ट्रीय लैब टेक्नीशियन दिवस मनाए जाने का। डॉ एस. के. बिहानी ने इस मौके पर बताया कि आज ही के दिन माइक्रो बायोस्कोप का आविष्कार हुआ जिसने चिकित्सा क्षेत्र में एक नई क्रांति को जन्म दिया। मेडिकल स्टॉफ के लालसिंह राजपूत, रफत वारिसी, मोहनलाल, राकेश स्वामी, विनोद कुमार, लियाकत अली उपस्थित रहें व फल वितरित किए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अस्पताल में मरीजों को फलों का वितरण कर अंतरराष्ट्रीय लैब टेक्नीशियन दिवस मनाया।