






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मार्च 2024। विवाह के 17 साल बाद दो बच्चों के साथ विवाहित मारपीट से परेशान होकर अपने पीहर लौट आई व पति सहित सास सुसर के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया। कालूबास निवासी टीमा उर्फ सीमा बावरी ने सुल्तानपुर, हरियाणा निवासी अपने पति विजेन्द्र, ससुर प्रकाश, सास बसंती के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका बाल विवाह 17 साल पहले विजेन्द्र के साथ हुआ। विवाह में माता पिता ने दहेज में सभी गृहस्थी का सामान व गहने दिए। आरोपी कम दहेज के लिए ताने देते व मारपीट करते। परिजन उसे धीरज रखने की बात कहते और 29 मार्च 2022 को उसके परिजन सुल्तानपुर गए तो आरोपियों ने पिता, चाचा, भाई को गालियां देते हुए घर से निकाल दिया। दो दिन बाद पीड़िता को बुरी तरह से पीटा और गाड़ी में डालकर पीहर छोड़ गया। 27 अप्रेल 2022 को पंच पंचायती के बाद माफी मांगते हुए उसे ले गए। आरोपियों ने सात दिन बाद ही उसके व उसके नाबालिक बच्चो के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। वह बच्चों को लेकर पीहर आ गई और अपना स्त्रीधन मांगने पर आरोपियों ने देने से मना कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई सुरेश भादू को दी गई है।




