May 19, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मार्च 2025। आज के युग में अंग्रेजी भाषा के बढ़ रहें महत्व को नकारा नहीं जा सकता है, हमें अपनी भाषा से प्रेम करना चाहिए परंतु समय के साथ कदमताल मिलाने के लिए प्राथमिकता के साथ अंग्रेजी भाषा भी जरूर सीख लेनी चाहिए। ये बात कही द लेंग्वेज ट्री इंग्लिश एकेडमी के निदेशक राज सर ने, राज सर ने बताया कि अगर आप अंग्रेजी सीखना चाहते है तो यही सही समय है। द लेंग्वेज ट्री इंग्लिश एकेडमी में प्रवेश लेकर आप फीस पर 20 प्रतिशत की बड़ी छूट का लाभ ले सकते है। उन्होंने बताया कि फीस में कोई हिडन चार्जेज नहीं है और शुद्ध रूप से फीस का एक समान स्ट्रक्चर है। जिसका लाभ प्रति विद्यार्थी समान रूप से दिया जा रहा है। राज सर ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों का सदुपयोग अंग्रेजी सीख कर किया जा सकता है। वहीं विद्यार्थी, व्यापारी, नौकरीपेशा व महिलाएं सभी अंग्रेजी सीख कर अपने व्यक्तित्व में एक ओर आयाम जोड़ सकते है। उन्होंने बताया कि विभिन्न नौकरियों के लिए अंग्रेजी विषय बोलना व लिखना जरूरी हो गया है। इसी के साथ क्लास में भाषा अध्ययन के साथ व्यक्तित्व विकास के लिए विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन भी समय समय पर किया जाता है।