






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मई 2024। क्षेत्र की एकमात्र सीबीएसई बोर्ड की स्कूल सेसोमूं स्कूल में सोमवार को खुशियों का माहौल रहा और इन खुशियों का कारण बना सीबीएसई द्वारा 10वीं एवं 12वीं के परिणामों की घोषणा करना। इन परिणामों में सेसोमूं का दसवीं एवं 12वीं का परिणाम शत प्रतिशत रहा। 12वीं में वाणिज्य संकाय में के वरूण रिझवानी ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त स्कूल टोप की। इसी प्रकार 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कृष्णा झंवर द्वितीय और 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कृष्ण कुमार सोनी ने तृतीय स्थान पर रहे। प्राचार्य सुब्रत कुंडू ने बताया कि वाणिज्य वर्ग में 90 प्रतितश से अधिक अंक लेने वालों में अश्विन राठी, आकाश दुग्गड़, जान्हवी मूंधडा भी शामिल रही एवं 80 से 90 प्रतिशत के बीच 7, 70 से 80 प्रतिशत के बीच 7 व 50 से 70 प्रतिशत के बीच 9 विद्यार्थी रहै। इसी प्रकार विज्ञान संकाय में तन्वी ने 89 प्रतिशत, सृष्टि जैन ने 87 प्रतिशत, एवं रूचिका चौधरी ने 78 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विज्ञान वर्ग में 80 से 90 प्रतिशत के बीच 02, 70-80 प्रतिशत के बीच 4 व 50-70 प्रतिशत के बीच 6 विद्यार्थी रहे। दूसरी और दसवीं के परिणाम में विद्यालय स्तर पर शुभम बोथरा ने 94 प्रतिशत, कार्तिक बोथरा ने 93.4 प्रतिशत, रिदम भाटी ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम तीन स्थानों पर रहे। इनके अलावा सचिन चौहान ने 91.6, ऋषभ सोमानी ने 89, आस्था ने 88.4, लकी बोथरा एवं मनीषा ने 88-88, जतिन लखोटिया एवं यश गोदारा ने 87.8-87.8, मूदेनी सोनी ने 86.8, रिधी राठी ने 86.6, भावेश चांड़क ने 86.2, हार्दिक सिंघी ने 83.6, मनमोहन बलदेवा ने 83.4, नितेश कुमार ने 83, जयश्री ने 82.6, विरासत ने 82.4, हर्ष राठी ने 82 तथा दिव्या चौधरी ने 80.8 अंक प्राप्त किए। विद्यालय में दसवीं में 80-100 प्रतिशत के बीच 20, 70-80 प्रतिशत के बीच 11, 60-70 प्रतिशत के बीच 16, एवं 50-60 प्रतिशत के बीच 14 विद्यार्थी रहे। शाला के शानदार परिणामों पर शालाध्यक्ष जगदीश मूंधड़ा एवं उपाध्यक्षा पदमा मूंधडा ने बच्चों को शिक्षा प्रति गंभीर रह कर स्कूल, मातापिता व क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रयासरत रहने को कहा। सीईओ घनश्याम गौड़ ने बताया कि सेसोमूं में समस्त बच्चों का सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाता है एवं सभी बच्चों का शानदार परिणाम इस बात को साबित करता है कि केवल कुछ प्रतिभाशाली बच्चों पर ध्यान नहीं देकर सभी बच्चों पर बराबर ध्यान दिया जाता है। इस दौरान अकादमिक कोर्डिनेटर फरीयाद अली काजी, प्रवीण कुमार शर्मा, रामनिवास चौधरी आदि मौजूद रहे।



