May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 फरवरी 2021। आज आरएलपी नेता डॉ. विवेक माचरा जिलाकलेक्टर नमित मेहता से मिले और श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आम आदमी की बुनियादी जरूरतों की और ध्यान दिलवाने का प्रयास किया। माचरा ने मेहता से कहा कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बिजली विभाग तानाशाही कर रहा है। उन्होंने जिलाकलेक्टर से पंचायतीराज बजट के अभाव में अवरुद्ध विकास को गति देने, श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में विकास अधिकारी नियुक्त करने, श्रीडूंगरगढ में पोलिट्रोमा हॉस्पिटल शीघ्र स्वीकृत करवाने की मांग की। माचरा ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ की प्रमुख जरूरतों को जिलाप्रशासन सरकार तक पहुंचाए। माचरा ने मेहता को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉ. विवेक माचरा आज जिलाकलेक्टर से मिले।