May 21, 2026
IMG-20251025-WA0097

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अक्टूबर 2025। आगामी 29 अक्टूबर को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के स्थापना दिवस पर बीकानेर में आयोजित होने वाली विशाल रैली के लिए संपर्क करने पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे है। बेनीवाल आडसर बास स्थित प्रवासी नागरिक अनिल राठी के घर पहुंचे है। जहां उनका बैंड बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। अनिल राठी ने साफा व फूलमाला से बेनीवाल का अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी बेनीवाल से मिलने को उत्साहित नजर आए व स्वागत में शामिल हुए है। यहां बेनीवाल के स्वागत में खूब आतिशबाजी की गई। बेनीवाल ने राठी परिवार का आभार जताया और यहां से तेजा मंदिर के लिए रवाना हुए है। जहां वे रालोपा कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे।