






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवम्बर 2023। पिछले पांच सालों में रात दिन एक कर हर समस्या के समाधान के लिए संघर्ष किया है। इसी संघर्ष की मशाल को हमेशा जलाई हुई रखने के लिए अब आपका साथ चाहिए। क्षेत्र के 12 गांवों में यह आह्वान किया राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी एवं आजाद समाज पार्टी के गठबंधन के प्रत्याशी विवेक माचरा ने। माचरा ने शनिवार को अपने प्रचार अभियान के तहत गांव नारसीसर, शेरूणा, झंझेऊ, जोधासर, लखासर, समंदसर, हेमासर, बेनीसर, भोजास, दुसारणा, कोटासर व सांवतसर में पहुंचें एवं वोट मांगें। ग्रामीणों ने माचरा का स्वागत किया व बड़ी संख्या में सभाओं में भाग लिया।
बसपा के ग्रामीण दौरें भी जोरों पर, निर्दलीय भी ढूंढ़ रहे जमीन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवम्बर 2023। बसपा प्रत्याशी राजेन्द्र बापेऊ ने शनिवार को गांव जैसलसर, सातलेरां, बिग्गा, रामसरा, अमृतवासी, इंदपालसर बड़ा, घाबरिया, हिरावतान, सांखलान, राईकान, हथाणा जोहड़, गुंसाईसर बास, रीड़ी एवं धर्मास में जनसभाएं की। बापेऊ के साथ बसपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे एवं पिछ़डे समाज को एकजुट कर अपने हकों की रक्षा के लिए बसपा को वोट देने की अपील की। वहीं अभिनव राजस्थान पार्टी के श्रवणसिंह पुदंलसर, निर्दलीय प्रत्याशी ईश्वरचंद चौरडिया, नारायण सुनार, मनोज सारस्वत ने भी अपने अपने सम्पर्कों में वोट मांगें एवं प्रचार किया।




