






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अप्रैल 2021। क्षेत्र में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। गुरुवार शाम करीब 7.15 बजे सरदारशहर रोड़ पर बाहेती पैट्रोल पम्प के पास दो बाइक गाय से टकरा गई। शाम गहराते ही सड़क पर सामने से आने वाले वाहनों की लाइट में बाइक चालक को आगे चल रही गाय नही दिखी ओर दोनो बाइक गाय में टकरा गयी। इससे बाइक पर सवार कस्बे के कालू बास निवासी जगदीश नायक, मोमासर बास निवासी किशन वाल्मीकि, गौरीशंकर वाल्मीकि, पवन सोनी आडसर बास निवासी घायल हो गए। मौके पर एकत्र लोगो ने उन्हें संभाला और वहां से गुजर रहे जिम्मेदार नागरिक ने अपनी पिकअप गाड़ी से उसे सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया।








