May 20, 2026
IMG-20220415-WA0010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अप्रैल 2022। कस्बे में गौरव पथ पर गौशाला मोड़ पर हुए सड़क हादसे के बाद दो बच्चों के सिर से पिता का साया छीन गया है। गत 2 अप्रैल को हुई दुर्घटना में घायल 37 वर्षीय गजेंद्र बोथरा पुत्र बाबूलाल बोथरा ने गुरुवार शाम मथुरादास माथुर हॉस्पिटल जोधपुर में अंतिम सांस ली। बोथरा को 2 अप्रैल को ही श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर व 4 अप्रैल को बीकानेर से जोधपुर ले जाया गया। परन्तु उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और 12 दिन जीवन से जंग लड़ने के बाद वे हार गए। उनके परिवार व मोहल्ले में मातम छाया है और नागरिक परिजनों को सांत्वना दे रहें है। हर कोई मासूम बच्चों के प्रति सहानुभूति जता रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों के लिए आज ही जुड़ें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स न्यूज ग्रुप से और अपडेट रहें क्षेत्र के सभी निष्पक्ष समाचारों से।