May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-02-16 at 19.17.43

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 फरवरी 2025। गत 2024 के बजट में घोषित क्षेत्र की दो प्रमुख सड़कों का कार्य रविवार को विधायक ताराचंद सारस्वत ने प्रारंभ करवाया। सारस्वत ने कहा क्षेत्र के विकास के लिए बजट में कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बिग्गा व तोलियासर गांव के ग्रामीणों की लंबित मांग को पूरा होने के साथ ही इस सड़क निर्माण से तोलियासर गांव में लगने वाले मेले में दर्शनार्थियों को ट्रैफिक की परेशानी से निजात मिलेगा और आवागमन सुलभ हो सकेगा। जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। यह सड़क बिग्गा से तोलियासर 9.8 किलोमीटर लंबाई की होगी। इसके निर्माण के लिए 3करोड़ 43 लाख रुपए की लागत आएगी। बिग्गा गांव में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत सम्मान किया। ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया व कार्यक्रम में सरपंच जसवीर सारण, तोलियासर सरपंच गिरधारीसिंह राजपुरोहित, बजरंगलाल ओझा, दयानंद सारण, भंवरलाल तावनियां, मेघराज पुरोहित, बाबूलाल तवानियां, भटमल ओझा, संतोष ओझा, रघुलाल तापड़िया, वेद प्रकाश जाखड़, महावीर व्यास, श्याम दर्जी, रामकरण बावरी, सुरेंद्र सारण, राजूराम बावरी, जगदीश मेघवाल, संपत स्वामी, गणेश रंगा, बाबूलाल गिला, रामलाल भार्गव, भगवानराम जाखड़, कैलाश ओझा, महेंद्र सिंह, अमित पुरोहित, ओमप्रकाश सारण, कुंभाराम जाखड़, मुखराम बना, सत्यनारायण, जीतू सिंह, ईश्वर, कैलाश मेघवाल, जगदीश, हंसराज मेघवाल, मांगीलाल, मंगलाराम मेघवाल, जगदीश मेघवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान विधायक के साथ देहात भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्रसिंह तंवर, मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट, पार्षद जगदीश गुर्जर, महेश राजोतिया, मूलचंद इंदौरिया, गिरधारी, मोहनराम कुलड़िया, मांगीलाल गोदारा सहित सार्वजनिक निर्माण विभाग केअधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मीनारायण सेवग ने किया। वहीं सारस्वत ने मिसिंग रोड कालू रोड श्रीडूंगरगढ़ से पूनरासर वाया समंदसर का कार्य भी शुरू करवाया। यह सड़क कालू रोड से पूनरासर वाया समंदसर 22 किलोमीटर लंबाई की होगी। इसके निर्माण के लिए 7 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत आएगी। पूनरासर गांव में आयोजित कार्यक्रम में ओमनाथ, मोहननाथ, चेतनराम मेघवाल, शिवनाथ, रविदास, खिराज राम सुथार, चेतन राम मेघवाल, लादूराम गोदारा, भूराराम शर्मा, आईंदान शर्मा, नरसिंह बींझासर, हनुमान मल, ओंकार नाथ, महेंद्रसिंह तंवर, नरेश मोट, जगदीश गुर्जर, महेश राजोतिया, मूलचंद इंदौरिया, गिरधारी, मोहन राम कुलड़िया, मांगीलाल गोदारा सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहें। यहां कार्यक्रम का संचालन जगदीश पारीक ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ पूनरासर वाया समंदसर रोड का कार्य प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वीर बिग्गा जी मंदिर से तोलियासर सड़क कार्य करवाया प्रारंभ, ग्रामीणों ने जताया आभार।