May 20, 2026
000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जनवरी 2026। पेजयलापूर्ति पाइप लाइनों के रखरखावों की जिम्मेदारी निभाना तो दूर जलदाय विभाग कई बार शिकायतों के बाद भी सुनवाई नहीं करता।

झंवर बस स्टैंड श्रीडूंगरगढ़ से श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय तक सर्विस रोड जलदाय विभाग की बेपरवाही के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। यहां बार बार विभाग की पाइप लाइनों में आ रहे लीकेज के कारण सड़क टूट फुट गई है। बुधवार को हाइवे अथॉरिटी, पीडब्ल्यूडी और टोल कंपनी ने रोड का निरीक्षण किया और विभागीय कार्यालय में नाराजगी भी जताई। कंपनी कार्मिकों ने बताया कि लीकेज के कारण जगह जगह रोड क्षतिग्रस्त हो गई है और आवागमन बाधित हो रहा है। इससे आमजन व राहगीर खासे परेशान हो रहें है। कंपनी कार्मिकों ने पूर्व में भी विभाग को पत्र सरकारी संपत्ति को नुकसान का हवाला देकर लीकेज दूरस्त करवाने की बात कही। उन्होंने बताया कि यहां एनएचएआई द्वारा सड़क को ठीक किया जाता है और लीकेज के कारण पुन: टूट जाती है। बता देवें यहां हो रहें लीकेज से लाइन में आगे पानी भी पूरी मात्रा में नहीं पहुंचता और सड़क क्षतिग्रस्त से राहगीर भी परेशान होते है।