






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2022। सुबह सुबह हाइवे पर सड़क दुर्घटना हुई है जिसमें एक रोडवेज बस ने स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी है। टक्कर में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार तीन जनों में दो घायल हो हुए है। घायल सरदारशहर निवासी गोविंद पुत्र तोलाराम पारीक को बीकानेर रेफर किया गया है। बस बीकानेर की ओर से आ रही थी व कार बीकानेर की ओर जा रही थी। घटना यूथ कांग्रेस कार्यालय के सामने हुई व प्रत्यक्षदर्शी अजय बाना ने एम्बुलेंस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उस ओर से आ रही निजी एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। आपणो गांव सेवा समिति की टीम भी मौके पर पहुंची।






