May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-07-30 at 7.01.59 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2023। चुनावी साल में क्षेत्र में राजनैतिक सक्रियता खासी तेज हो गई है और क्षेत्र में पार्टियों के नेताओं के दौरे एवं दौरे पर पहुंचने के दौरान स्वागत कार्यक्रमों के दौर शुरू हो गए है। इन स्वागत, अभिनंदन कार्यक्रमों में चुनावी शोर भी सुना जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा प्रभारी मनीष मक्कासर एवं भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष रामनिवास गोदारा के अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किए गए। पढें क्षेत्र में हुए कार्यक्रमों की एक साथ खबर एवं देखें अलग अलग फोटो।

पूर्व विधायक की अगुवाई में गोदारा आवास पर हुआ अभिनंदन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2023। प्रदेश कांग्रेस सचिव व श्रीडूंगरगढ़ प्रभारी मनीष गोदारा, भूमि विकास बैंक चैयरमैन रामनिवास गोदारा का अभिनंदन समारोह ब्लाक कांग्रेस द्वारा पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अगुवाई में उनके आवास पर अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने साफा पहनाया एवं सूत की माला पहनाकर दोनो नेताओं का अभिनंदन किया। स्वागत में प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, ओमप्रकाश गुरावा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मूलाराम थोरी, विमल भाटी, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रमेश प्रजापत, प्रवक्ता नोरंग चाहर, मीडिया प्रभारी राजेश मंडा, सरपंच प्रतिनिधि भीखाराम जाखड़, ओमप्रकाश बाना, गोरधन खिलेरी, राधेश्याम सिद्ध, खींयाराम गोदारा, श्रीडूंगरगढ़ से नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि मनोज पारख, पार्षद प्रतिनिधि संजय करनानी, सत्यनारायण जाट, हीरालाल जाट, प्रहलाद सुनार, मुंसी टेलर, रमेश  बासनीवाल, नानूराम मेघवाल, लिच्छुराम तर्ड, अयूब दमामी, विनोद वाल्मीकि, रामकिशन गोदारा, रेवंतराम गोदारा, देवाराम ज्याणी, पंचायत समिति सदस्य प्रेम भादू सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा प्रभारी का स्वागत करते पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भूमि विकास बैँक अध्यक्ष रामनिवास गोदारा का भी किया गया गोदारा आवास पर अभिनंदन।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य बाना ने किया अभिनंदन, लिया अभियान पर मार्गदर्शन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2023। युवाओं के जोशिले नारे एवं सूत की माला के बीच सरकार दोहराने के संकल्प। यह दृश्य देखा गया नेशनल हाईवे पर सेसोमूं स्कूल के पास स्थित यूथ कांग्रेस कार्यालय पर। मौका था प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव मनीष मकासर एवं भूमि विकास बैंक अध्यक्ष रामनिवास गोदारा के अभिनंदन का। यहां पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना की अगुवाई में कांग्रेस व यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मक्कासर का अभिनंदन किया। इस मौके पर बाना ने सूत की माला, साफे से अभिनंदन करते हुए प्रभारी मक्कासर को उनके द्वारा श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के हर गांव, हर घर, हर ढ़ाणी तक राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचाने के लिए किए जा रहे हर घर राहत अभियान के संबध में जानकारियां दी एवं उनसे मार्गदर्शन लिया। इस मौके पर मक्कासर ने एकजुटता के साथ सरदार दोहराने का आह्वान किया। इस दौरान यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सन्तोष गोदारा, उदारासर पूर्व सरपंच लेखराम गोदारा, विक्रम सिंह कोटडिया, बीरबल सांई, विजयपाल जाखड़, अमरचंद प्रजापत, रामनिवास गोदारा, शुभम शर्मा, रामचंद्र गोदारा, अजय बाना, गोविंद गुरावा, श्रीभगवान जाझडा, नाफिद चुनगर, राम बाना, अमित मीणा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना की अगुवाई में किया गया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश स्तरीय नेताओं से लिया गया हर घर राहत अभियान का मार्गदर्शन।

गांव बरजांसगसर में हुआ भव्य अभिनंदन समारोह, मांगी बैंक की शाखा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2023। भूमि विकास बैंक के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामनिवास गोदारा का श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव बरजांगसर में मेघाराम सिहाग के आवास पर जगदीश सिहाग की अगुवाई में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अतिथि रूप में प्रदेश कांग्रेस सचिव मनीष गोदारा एवं श्रीडूंगरगढ़ प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा भी मौजूद रहे। वरिष्ठ ग्रामीण चतुर्भुजदास स्वामी, सुखरामनाथ सिद्ध, हसंराज सिद्ध, नेताराम खिलेरी, श्रीराम सिहाग, किसनलाल सिहाग, रामलाल गोदारा, महावीरप्रसाद स्वामी, पहलवान रामलाल सिहाग, नेमीचंद गोदारा, भवंरसिंह, रामनिवास कालवा, रामलाल मेघवाल सहित ग्रामीणों ने उत्साह के साथ अभिनंदन एवं स्वागत किया। सरपंच प्रतिनिधि रामनारायण सिद्ध ने आभार जताया। इस मौके पर सभी ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से एक स्वर में श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में भूमि विकास बैंक की शाखा खोलने की मागं उठाई। पर बैंक चैयरमैन रामनिवास गोदारा ने इस संबध में कार्रवाही को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया एवं किसानों को भूमि विकास बैंक की योजनाओं का लाभ उठाने को कहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अभिनंदन कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते भूमि विकास बैंक अध्यक्ष रामनिवास गोदारा।