






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मार्च 2024। आज सुबह थानाधिकारी इंद्रकुमार की अगुवाई में पुलिस टीम गांव मोमासर पहुंची और आड़सर रोड से 3 खेत अंदर की ओर करीब 10 खेतों में दबिश दी। एक खेत में अफीम के पौधो की खेती सामने आई। थानाधिकारी ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को बताया कि मोमासर निवासी 45 वर्षीय सुंडाराम पुत्र लूणाराम गोदारा को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोदारा के खेत से पुलिस ने 8200 पौधे अफीम के बरामद किए। जिनका कुल वजन 370.650 किलोग्राम रहा। किसान ने यहां चोरी छुपे बड़ी मात्रा अफीम की पूरी खेती ही कर ली। पुलिस ने इस क्षेत्र में करीब 10 खेतों में दबिश दी परंतु शेष स्थानों पर कुछ नहीं मिला। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
4 करोड़ की होती इनकम, पुलिस ने फेरा मंसूबो पर पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस ने क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 8200 पौधे बरामद किए। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि अगर एक पौधे से औसत 5 हजार की आय भी मानी जाए तो इन हजारों पौधे से 4 करोड़ से अधिक की आय संभव थी। परंतु पुलिस ने खेती करने वाले किसान के मंसूबो पर पानी फेर दिया। इसके अतिरिक्त पांच क्यारी में लगी फसल को दो दिन पूर्व ही खुर्द-बुर्द भी किया गया था। इस फसल को भी खुर्द बुर्द करने की तैयारी थी। अगर खुर्द बुर्द की गई फसल भी साथ होती तो पौधों की संख्या 30 हजार के पार होती।
ये रहें टीम में सक्रिय।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एसएचओ की अगुवाई में एसआई सुरेश भादू व विनोद कुमार की विशेष भूमिका रही। वहीं दल में हैड कांस्टेबल देवाराम, कांस्टेबल राजवीर, लेखराम, अनिल कुमार, विद्याधर व महिला कांस्टेबल बिरमा व ड्राइवर रामनिवास शामिल रहें। दल दो गाड़ियों में गांव पहुंचा और पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने कार्रवाई करते हुए अफीम की खेती के पोधे बरामद किए। मुखबिर की सूचना पर टीम ने जिले में इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।





