May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 नवंबर 2020। निजी विद्यालय संगठन स्कूल शिक्षा परिवार ने श्रीडूंगरगढ़ अध्यक्ष ओमप्रकाश स्वामी के नेतृत्व में मंगलवार को आरटीई का भुगतान दीपावली से पहले करवाने की मांग करते हुए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए शिक्षा निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में आरटीई का भुगतान नहीं देने पर निदेशालय के बाहर आमरण अनशन की चेतावनी भी दी है। संघ के जिला उपाध्यक्ष मूलचन्द स्वामी ने बताया कि कोरोना काल की वजह से गत आठ माह से निजी विद्यालय बंद होने की वजह से स्कूल संचालकों की माली हालत खराब हो गई है। इस दरम्यान एक ओर विद्यार्थियों की फीस प्राप्त नहीं आ सकी है वहीं दूसरी और विभाग द्वारा गत वर्षों की आरटीई का भुगतान भी अभी तक नहीं किया है। संघ ने विभाग को चेतावनी दी है कि यदि दीपावली से पूर्व आरटीई का भुगतान नहीं होता है तो उन्हें मजबूरन निदेशालय के समक्ष धरना, प्रदर्शन और आमरण अनशन करना होगा और उस दौरान किसी भी तरह की अनहोनी के लिए विभाग जिम्मेदार होगा। ज्ञापन के दौरान इकाई अध्यक्ष ओमप्रकाश स्वामी, जिला मंत्री प्यारेलाल ढुकिया, बनवारी धेतरवाल, सुरेन्द्र महावर, शिव दर्जी, कुम्भाराम घिंटाला, नारायण चाहर, दुर्गाप्रसाद पालीवाल, अशोक गुसाईं, श्यामसुंदर आचार्य, उदयसिंह ढुकिया सहित अनेक निजी स्कूलों के संचालक उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूल शिक्षा परिवार ने प्रदर्शन करते हुए आरटीई का भुगतान दीपावली से पहले करवाने की मांग है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संगठन ने भुगतान नहीं करने पर निदेशालय के बाहर अनशन की चेतावनी दी है।