






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसम्बर 2022। हजारों रुपए जब्त कर पुलिस टीम ने ताश पत्ती पर जुआ खेलते तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया। हैड कांस्टेबल राकेश कुमार की अगुवाई में कांस्टेबल राजवीर, श्रीकांत, गोरखाराम ने कार्रवाई करते हुए माहेश्वरी भवन कालू बास के पास ताश पत्ती पर दांव लगाते हुए गिरधारी राजपूत, आसु मेघवाल, किशन गोपाल सोनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 8300 रुपए नगदी तथा ताश पत्ती जब्त कर ली है व पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है।



