






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 सितंबर 2025। सामान्यत: शहरी खेल माना जाने वाले खेल स्केटिंग में गांव मोमासर की ग्रामीण प्रतिभाओं ने मैडल हासिल किए। बीकानेर में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के 14 वर्षीय वर्ग में विजेता बालिकाओं का ग्रामीणों ने गांव पहुंचने पर अभिनंदन किया। स्केटिंग में राउमावि की आइना पुत्री ओमप्रकाश ने गोल्ड मैडल हासिल कर राज्य स्तर के लिए चयनित हुई है। वहीं संगीता पुत्री ताराचंद ने सिल्वर व विक्कीसा पुत्र सांवरमल ने ब्रॉन्ज मैडल जीता है। संगीता भी राज्य स्तर के लिए चयनित हुई है। ग्रामीणों ने प्रसन्नता जताई व बालिकाओं का फुलमालाओं से स्वागत किया। जागरूक युवा पवन सैनी ने बताया कि बालिकाओं का स्वागत करने उपसरपंच जुगराज संचेती, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज संचेती, सामाजिक कार्यकर्ता विद्याधर शर्मा, मुकेश नाई, गौरीशंकर, श्रवण सेन, बजरंग प्रजापत, विद्यालय स्टाफ प्राचार्य सविता गुप्ता, सरिता, जयश्री, महेंद्र, सहदेव, जगदीश, रामकिशन, कमलेश, भागीरथ सहित अनेक मौजिज ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने बालिकाओं को शुभकामनाएं दी व राज्य स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी।







