May 20, 2026
IMG-20210103-WA0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जनवरी 2022। कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े बढ़ने लगे है। आज क्षेत्र में घना कोहरा छाया है और हाइवे पर खाखी धोरा के पास एक ट्रक ने ऊंटगाड़े को टक्कर मारी दी है। टक्कर इतनी जोरदार थी की ऊंट गाड़ा चालक की दर्दनाक मौत सड़क पर ही हो गई। सूचना मिलने पर आपणो गांव सेवा समिति के प्रियंक शाह व पवन पुगलिया एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे व मृतक को अस्पताल पहुंचाया है। घटनास्थल पर हेड कांस्टेबल भगवानाराम पहुंचे है और पुलिस द्वारा रास्ता क्लियर करवाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक रिड़ी गांव निवासी बताया जा रहा है।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हेड कांस्टेबल भगवानाराम मौके पर सड़क खाली करवा रहे है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ऊंट बुरी तरह जख्मी हो गया है व चालक की दर्दनाक मौत हो गयी है।