May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-10-22 at 11.54.13 AM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अक्टूबर 2023। मुंह में अंगारे भर कर फुंक के साथ हवा में अंगारे उछालते साधक, अंगारों पर नृत्य करते साधक, एक ताल एक सुर में उठती बैठती नृत्य टोली, शब्द शक्ति और गुरू भक्ति की ताकत के प्रमाण के रूप में यह दृश्य देखे गए शनिवार रात को गांव लिखमादेसर में। सिद्ध समाज के प्रमुख धामों में से एक लिखमादेसर गांव के श्री गुरू हंसोजी धाम में महंत भंवरनाथजी की अगुवाई में आयोजित आसोज मेले में अग्नि नृत्य किया गया। बड़ी संख्या में श्रृद्धालूओं की मौजूदगी में देर रात हुए अग्नि नृत्य के कार्यक्रम में गायन मण्डली के साधक ओमनाथ, किशननाथ, मामराजनाथ, मक्कननाथ तर्ड, मामराज मंडा, गणेशनाथ, रूघनाथ ने सबद गायन किए व गुरू जसनाथजी का संदेश दिया। साथ ही अग्नि नृत्य में साधक ओमनाथ, मामराज मंडा, शंकर तर्ड, हीरनाथ, पप्पूनाथ, परसनाथ, शिवरतन, गिरधारी लुखा आदि ने एक लय, एक ताल, एक बराबर महंत आज्ञा में अंगारों पर नृत्य किया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों एवं श्रृद्धालूओं ने हैरतअंगेज होकर अग्नि नृत्य देखा। आयोजन से पहले शनिवार दिन में हुए महाहवन में भी सैंकड़ों किलो घी की आहूतियां दी गई। लिखमादेसर सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध ने सभी श्रृद्धालूओं का स्वागत किया एवं व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। साधकों ने खूब उछाले अंगारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। साधकों ने किया सबद गायन, याद दिलाई गुरू जसनाथजी महाराज की शिक्षाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरू भक्ति एवं शब्द शक्ति के सहारे अंगारों पर नंगे पांव खडे़ रहे साधक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मन में भक्ति की शक्ति के साथ मूंह में लिए अंगारे हवा में उछालते साधक।