May 21, 2026
IMG-20251102-WA0043

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 2 नवंबर 2025। आगामी 7 नवंबर से 13 नवंबर 2025 तक गांव कल्याणसर नया में साध्वी श्रद्धा गोपाल दीदी गौकृपा कथा का वाचन करेंगी। श्रीजसनाथजी पीड़ा ग्रस्त गौशाला समिति द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय आयोजन की वृहद स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। 7 नवंबर को सुबह 10 बजे ठाकुरजी मंदिर से कलश यात्रा निकलेगी और गौशाला परिसर में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक कथा का वाचन होगी। सरपंच आईदान, मालाराम गोदारा, हंसराज नाई, मनफूल गोदारा, हनुमानराम गोदारा तुलछाराम गोदारा, गोपीराम गोदारा और नाथूराम गोदारा अर्जुनराम गोदारा, रामलाल गोदारा, किशनाराम, कुंभाराम सुथार सहित सभी ग्रामवासी उत्साह के साथ कथा की तैयारियों में जुट गए है।