May 20, 2026
0000000101010100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मार्च 2023। सोमवार रात के दो बजे तक कस्बे की गलियों में घूम घूम कर सभी गलियों, चौराहों पर भगवा झंडियां सजाती हुई युवाओं की अनेक टोलियां, दिन में कस्बे के सभी मोहल्लों, वार्डों में घर घर घूम कर भगवा पताकांए व पीले चावल बांटती अनेक टोलियां, कस्बे में स्टेशन रोड, घुमचक्कर, पुराना बस स्टैण्ड, हाईस्कूल रोड़, गौरव पथ, रानी बाजार, पुरानी घास मंडी आदि मुख्य गलियों में प्रत्येक खंभे पर भगवा पताका लहराती अनेक टोलियां, जोश के साथ ये तैयारी शहर में रामनवमी मनाने की हो रही है। आज मंगलवार को युवाओं का सम्पर्क दल आस पास के गांवों में भी पहुंच रहा है और अधिकाधिक संख्या में धर्मयात्रा में शामिल होकर नागरिकों से स्वाभिमान को जगाने का आह्वान कर रहा है। इस यात्रा में हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी शामिल होगें एवं बड़ी संख्या में महिलाएं व युवतियां भी शामिल होगी। कस्बे के विभिन्न महिला संगठनों की स्वंयसेविकाएं भी इस संबध में सक्रिय है और वे अपने आस पास प्रचार करने में जुटी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हर गली युवा आधी रात बाद तक फहरा रहें है भगवा पताकाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गाड़ियों पर भी लगाए जा रहें है स्टिकर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य गलियों में बिजली के हर पोल पर लगा रहें स्वयंसेवक भगवा ध्वजा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी मन्दिर के पास हो रही धर्मयात्रा की तैयारियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हर दुकान पर पहुंच रही है भगवा पताका।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्वयंसेवक लगा रहें है चप्पे चप्पे पर ध्वज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूरे शहर में धर्मयात्रा का जोश छाने लगा है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आधी रात बाद तक युवा जुटे है सेवाएं देने में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चे भी है उत्साहित, घरों में घूम रहे पताकाएं लेकर।