May 20, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 नवंबर 2025। अंगदान को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा सार्थक प्रयास किए जा रहें है। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में तेरापंथ युवक परिषद के प्रयासों से नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।
अंचल के छोटे से गांव कुंतासर में पहली बार नेत्रदान जैसा पुनीत कार्य सहू परिवार द्वारा किया गया है और क्षेत्र के लिए एक मिसाल पेश की है। तीजादेवी के नेत्रों से दो अंधेरे जीवन में उजाला हो सकेगा। गांव में सांवताराम सहू की पत्नी तीजादेवी का निधन होने पर परिवार ने उनके नेत्रदान का संकल्प किया और परिषद के अशोक झाबक से संपर्क किया। झाबक ने तत्परता से सरदारशहर के नेत्रदान संग्रहण कार्य करने वाले अस्प्ताल से संपर्क किया। टीएसएस के डॉ अंकित स्वामी और मुखराम सहू की प्रेरणा से प्राणनाथ अस्पताल के भंवरलाल प्रजापत व दिनेश शर्मा की टीम सुबह गांव पहुंची और तीजादेवी के प्रण को पूरा किया। परिषद अध्यक्ष विक्रम मालू व उपाध्यक्ष चमन श्रीमाल, संयोजक अशोक झाकब ने बेहद भावुक क्षणों में तीजादेवी के पुत्र पुरखाराम सहू, बहू किशनीदेवी, पौत्र जगदीश, मुखराम, अमरचन्द व जयकरण सहू का आभार जताया व प्रशस्ति पत्र देने का क्रम संपन्न किया। पड़पौत्र दीपांशु, तेजस्व, नितिन, गगन, ध्रुव, मानव भी मौके पर उपस्थित रहें। इस दौरान अनेक पारिवारिक सदस्य, व ग्रामीण मालाराम, आशाराम, मेघाराम, मोहनराम, सुगनाराम, किशनाराम, आदुराम, मुन्नीराम, रावताराम सहित अनेक मौजिज लोग इस पुण्य कर्म के साक्षी बने व सहू परिवार की सराहना की।
अन्य समाज का पहला, गांव का पहला नेत्रदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेत्रदान का ये क्रम तेरापंथ युवक परिषद की प्रेरणा से अन्य समाज का पहला नेत्रदान रहा वहीं कुंतासर गांव में भी नेत्रदान की ये पहली घटना रही। गांव भर में तीजादेवी की जीवन भर के त्याग व सेवा को भाव को मरणोपरांत भी कायम रहने की चर्चा हो रही है। वहीं तेरापंथ समाज में भी अन्य समाज द्वारा नेत्रदान करवाए जाने पर परिषद सदस्यों के कार्य की सराहना हो रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तीजादेवी के नेत्रदान किए परिवार ने, जताया परिवार का आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सहू परिवार को सम्मान देकर नेत्रदान के लिए जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कुंतासर में हुई नई पहल, पहली बार हुई नेत्रदान की प्रक्रिया।