






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2024। गांव तोलियासर में देर रात तक हजारों श्रद्धालुओं के बीच संत प्रकाशदास महाराज ने भजनों की ऐसी सरिता बहाई कि भजन संध्या कब जागरण में बदल गई पता ही नहीं चला। हजारों महिला श्रद्धालु और सैंकड़ो पुरूष श्रद्धालुओं जमकर झूमे। महाराज ने भी उत्साह व ऊर्जा से भरपूर प्रस्तुतियां दी। बता देवें गांव तोलियासर में बहिन बेटी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें गांव के हर एक राजपुरोहित परिवार की बहिन बेटी शामिल हुई है। यहां इन महिलाओ ने आपसी सहयोग से धनराशि एकत्र कर तीन दिवसीय भव्य समारोह का आयोजन रखा है। सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह ने बताया कि आज शाम बेटियों के लिए खेल आयोजित होंगे और राजस्थानी नृत्य का कार्यक्रम होगा। वहीं कल सुबह ठाकुर जी मंदिर में वार्षिक महोतसव के साथ समारोह संपन्न होगा। बता देवें आयोजन में तोलियासर गांव की 1500 से अधिक बेटियां देश के कोने-कोने से समारोह में भाग ले रही है। समाज की पारंपरिक वेश भूषा में सजी धजी भुआ, बहन, भतीजी, बेटियां समारोह में खूब आनंद ले रही है। आप भी संत प्रकाशदास महाराज द्वारा दी गई शानदार प्रस्तुतियों का लाइव देखने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर देख सकते है ऊर्जा व उत्साह से सराबोर भक्ति आयोजन- https://www.facebook.com/share/v/F9Z1Kh7SBpB97iM3/?mibextid=VI5BsZ
श्रीडूंगरगढ़ में लिया श्रद्धालुओं ने आशर्वाद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बता देवें महाराज प्रकाशदासजी तोलियासर पहुंचने से पहले कालूबास में श्रद्धालुओं से मिले। यहां उनके शिष्य अमित पारीक के घर बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने पहुंच कर महाराज का आशीर्वाद लिया। महाराज ने लोगों से भौतिक जगत में अपने कर्तव्य पूर्ण करने के साथ समय निकाल कर परमात्मा को याद करने की बात कही। उन्होंने गौसेवा की प्रेरणा देते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक गौधर्म का पालन जरूर करें। यहां अनेक श्रीडूंगरगढ़ व तोलियासर के अनेक नागरिक मौजूद रहें।







