






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जुलाई 2023। देश का गौरव व शहीदों का मान, भारतीयों का सम्मान, राष्ट्रीय प्रतीक तिरंगा को लेकर सैल्यूट तिरंगा के नाम से गौरवशाली तिरंगा यात्रा का आयोजन J&K में होगा। इस दौरान J&K के प्रमुख आयोजनों, धार्मिक स्थलों और प्राकृतक सौंदर्य को शामिल करते हुए जन जन तक तिरंगा, घर घर तक तिरंगा पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। यात्रा में श्रीडूंगरगढ़ सहित देश भर से उत्साही युवा शामिल होंगे। जम्मू कश्मीर के स्थानीय लोगों को विकास व पर्यटन से जोड़ने के लिए अवसर के रूप में इस यात्रा का आयोजन किया जाएगा। श्रीनगर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय महामंत्री सम्पत सारस्वत ने बताया कि 1 अगस्त 2023 से 15 अगस्त 2023 के बीच जम्मू कश्मीर में सैल्यूट तिरंगा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन होना है। सारस्वत ने कहा कि यह सैल्यूट तिरंगा यात्रा देश की एकता, सामरिक भावना, और राष्ट्रीय गर्व का प्रतीक होगी और यात्रा आत्मनिर्भर भारत की ताकत, निष्ठा और साहस को प्रदर्शित करने के लिए निकाली जाएगी। सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा ने यात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि यात्रा जम्मू कश्मीर के स्थानीय लोगों को विकास, पर्यटन, और उनके आर्थिक विकास के लिए अवसर प्रदान करने का प्रयास होगा। इस यात्रा के साथ जन जन तक तिरंगे के मान सम्मान को पहुंचाना उद्देश्य होगा। सैल्यूट तिरंगा के जम्मू कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन कलाल ने बताया कि हमारी सैल्यूट तिरंगा टीम ने बेहतर सुविधाओं, सुरक्षा के उपायों के साथ यात्रा व्यवस्था की तैयारियां की है। हम इस यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी स्थानीय अधिकारियों, प्राधिकरणों, और विभाजित संगठनों के सहयोग से काम कर रहे हैं। स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ साथ सच्चिदानंद पोखरियाल, कमांडो सुरेंद्र सिंह, उत्तम भाई पटेल, सेवानिवृत आईएएस उजागर सिंह तथा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।




